गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को दी गन्ना फसल की जानकारी

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद बाजपुर परिक्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर नगदीपुर में एकदिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया।
यहां गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने आगामी गन्ने की बुवाई जैसे विषय में किसानों को अवगत कराया। निलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की कृषि में गहराई तथा दूरी का बहुत महत्व है। अतः किसान बंधु इसका पालन करें। प्रत्येक गन्ना कृषक अपनी खेत का निरीक्षण करें तथा जो भी बीमारी के लक्षण उसमें पाए जाए उसका फोटो लेकर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों को प्रेषित करें, जिससे कि उसे फोन पर ही तत्काल सहायता उपलब्ध कर दी जाएगी। इस गोष्ठी का उद्देश्य गन्ना कृषकों को उन्नत प्रजाति की गन्ना बीज की जानकारी, गन्ने की फसल में लगने वाली तरह-तरह के बीमारियों तथा उसमें प्रयोग की जाने वाली दवाईयां तथा उनको गन्ने की वैज्ञानिक विधि से कृषि कैसे करें जिससे की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता बढ़े, गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम, इसकी जानकारी कृषकों को प्रदान करना है ! बैठक में गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सहित गन्ना विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी, चीनी मिल बाजपुर के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।
