Aaj Ki Kiran

कैलाश गहतोड़ी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Spread the love
कैलाश गहतोड़ी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन
कैलाश गहतोड़ी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन
कैलाश गहतोड़ी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

काशीपुर। पूर्व विधायक चंपावत एवं पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखंड स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी की द्वितीय पुण्यतिथि के पर उनके पुत्र शशांक गहतोड़ी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एलडी भट्ट हॉस्पिटल एवं चामुंडा हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ. यशपाल रावत के संयुक्त सहयोग के साथ कुण्डेश्वरी रोड स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में आयोजित किया गया।
इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर न केवल अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की अपितु रक्तदान देकर इंसानियत की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस शिविर में संबंधित समस्त कर्मचारीगणों एवं आमजन का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन सभी को आवश्यक दवाईयाँ भी निःशुल्क वितरित कीं। अंत में स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी के पुत्र शशांक गहतोड़ी ने भावुकता के साथ अपने पिता को याद करते हुए आम जन के प्रति उनके लगाव और उनके सामाजिक कार्यों को प्रेरणादाई बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए अपनी प्रतिब(ता स्पष्ट की। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।