कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून।उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनीसे शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। मंत्री जोशी ने सांसद बलूनी को उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए सांसद बलूनी का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सांसद अनिल बलूनी को “हाउस ऑफ हिमालयस” के उत्पाद भेंट किए और राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्पों के प्रोत्साहन कार्यों की जानकारी साझा की।
