Aaj Ki Kiran

केडीएफ ने किया एसटीपी प्लांट का भ्रमण

Spread the love

केडीएफ ने किया एसटीपी प्लांट का भ्रमण

केडीएफ ने किया एसटीपी प्लांट का भ्रमण
केडीएफ ने किया एसटीपी प्लांट का भ्रमण

काशीपुर। काशीपुर विकास मंच ;केडीएफद्ध के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई के नेतृत्व में आज काशीपुर में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ;एसटीपीद्ध का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने केडीएफ के पदाधिकारियों को जानकारी दी कि वर्तमान में कलश मंडप नाला से आने वाले गंदे पानी को इस प्लांट के माध्यम से शु( किया जा रहा है। शीघ्र ही लक्ष्मीपुर माइनर का निर्माण पूर्ण होने पर शहर के अधिकांश क्षेत्रों का सीवेज जल इस प्लांट तक पहुंचेगा और पूरे शहर के वेस्ट वाटर का वैज्ञानिक तरीके से शोधन किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 1.80 करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला यह अत्याधुनिक एसटीपी प्लांट वर्तमान में अपनी लगभग एक-चैथाई क्षमता से संचालित हो रहा है। इस प्लांट में शु( किए गए पानी का उपयोग सिंचाई के कार्यों में किया जा सकेगा। इससे पूर्व में जो गंदा पानी ढेला नदी के माध्यम से आगे जाकर गंगा नदी को प्रदूषित करता था, वह अब शु( होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बताया कि नगर में शीघ्र ही घरों से डोर-टू-डोर जाकर न्यूनतम दरों पर सेप्टिक टैंकों की सफाई की व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी। इस परियोजना के लिए केडीएफ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मेयर दीपक बाली के प्रयासों की भी सराहना की गई, जिनके सहयोग से शहर के पर्यावरण सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डाॅ. चक्रेश कुमार जैन, आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. पी.के. दीक्षित, सचिव डाॅ. तरुण सोलंकी, डाॅ. योगराज सिंह, बीबी भट्ट, एडवोकेट राजवीर सिंह खोकर, राकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सर्वेश यादव, आशीष वर्मा, हेमचंद हरबोला सहित पर्यावरण विभाग के अधिकारी एवं एसटीपी लांट के अधिकारी मौजूद रहे।