Aaj Ki Kiran

केडीएफ ने एनडी तिवारी की प्रतिमा लगानेे हेतु दिया ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी को नगरवासियांे श्र(ांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा वह जसपुर विधायक आदेश चौहान को सौंपा गया।
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ;केडीएफद्ध एवं समस्त सहयोगी संस्थाओं द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि हम सभी का मानना है कि प्रदेश के विकास में पं. नारायण दत्त तिवारी का अभूतपूर्व योगदान है। काशीपुर जो कि श्री तिवारी की कर्मभूमि है, उनके प्रतीक चिन्ह से वंचित है। समस्त काशीपुर की जनता ही नहीं बल्कि उधमसिंहनगर जिले व प्रदेश की जनता अपने पूर्व मुख्यमंत्री के लिये श्र(ा रखते हुए चाहती है कि उनका नाम अमर रहे। ज्ञापन में कहा कि आपके द्वारा श्री तिवारी को पूर्व में भी बहुत मान सम्मान दिया गया है, जो आपकी उदार प्रतिभा को दर्शाता है। मांग की गई कि कुमाऊँ के प्रवेश द्वार धर्मपुर ;जसपुरद्ध से खटीमा में प्रदेश के अंतिम छोर तक प्रमुख रूप से एनएच-74 राष्ट्रीय मार्ग का नाम “नारायण दत्त तिवारी विकास मार्ग”  रखा जाये। द्रोण नहर पर बन रहे बाईपास के चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की प्रतिमा लगाये जाने की अनुमति प्रदान की जाये। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड विधान सभा में उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा/चित्र लगाया जाना चाहिये। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने अपेक्षा जताई है कि जन भावनाओं का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में त्वरित आदेश पारित कर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सिर्फ अपनी उदारता एवं महानता का परिचय देगें, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री पं. तिवारी द्वारा उत्तराखंड में विकास के प्रति दिये गये योगदान का मान रखेंगे।

One thought on “केडीएफ ने एनडी तिवारी की प्रतिमा लगानेे हेतु दिया ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *