Aaj Ki Kiran

केजीसीसीआई ने किया सेमिनार का आयोजन

Spread the love

केजीसीसीआई ने किया सेमिनार का आयोजन

केजीसीसीआई ने किया सेमिनार का आयोजन
केजीसीसीआई ने किया सेमिनार का आयोजन

काशीपुर। केजीसीसीआई द्वारा 4 लेबर कोड्स एवं पोश अधिनियम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन होटल रुद्रा कॉन्टिनेंटल रुद्रपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों को नवीनतम श्रम कानूनों, वैधानिक अनुपालनों तथा कार्यस्थल से संबंधित दायित्वों की व्यावहारिक एवं व्यापक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित गणनान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन केजीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अंकित बंसल द्वारा किया गया।
इस दौरान केजीसीसीआई अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रम कानूनों एवं वैधानिक प्रावधानों की सही जानकारी प्रत्येक उद्योग के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्योगों को श्रम कानूनों की बारीकियों एवं अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को समझने तथा अपने प्रतिष्ठानों में बेहतर एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेमिनार के मुख्य वक्ता ललित बब्बर, हैड एचआर, गवर्नेस, एम्पलॉयमेंट लॉ एण्ड कम्प्लाएंस एडवायजरी, एनएकेएस एण्ड एसोसिएट्स, नई दिल्ली ने स्लाईड के माध्यम से प्रतिभागियों को 4 लेबर कोड्स के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चारों श्रम संहिताओं के विस्तृत सत्र के उपरांत पोश एक्ट ;कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथामद्ध पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया। अंत में केजीसीआई, सिडकुल जोनल चेयरमेन अनूप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, मुख्य वक्ता एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केजीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार मिड्डा, सचिव अश्विनी छाबड़ा, अनूप कुमार सिंह, संजीव तोमर, बी.वी. श्रीधर, नरेश घई, अतुल कुमार मिश्र, ओमवीर चौहान, विनोद कुमार पंत, संजीव कुमार राम सूरत भारती, प्रशांत ओझा, कुंवर विक्रम सिंह, सुनील कुमार सिंह एवं सतवीर सिंह सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।