Aaj Ki Kiran

काशीपुर रोटरी काॅर्बेट ने लगाया रक्तदान-शिविर

Spread the love

काशीपुर। रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने स्थानीय रामलीला प्रेक्षागृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन डीजीई रो. पवन अग्रवाल ने किया। शिविर श्री कृष्णा हाॅस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। क्लब अध्यक्ष रो. ब्रह्नमेश चन्द्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर रक्तदान के महत्व एवं क्लब की जनोपयागी योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रो. पवन अग्रवाल ने पाॅजिटिव हेल्थ की दिशा में रोटरी इंटननेशनल के मिशन को सबके साथ साझा किया एवं भावी विभिन्न गतिविधियों व योजनाओं के विषय में बताया। सचिव रो. पंकज भल्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. इला मेहरोत्रा ने अपनी कविता के माध्यम से रक्तदान की महिमा को व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुँच रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक शिविर जारी था। शिविर के सुचारू व सफलतापूर्वक चलने के लिये अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर असिटेन्ट गवर्नर रो. राज मेहरोत्रा, रो. डाॅ. नरेश मेहरोत्रा, रो. राजीव घई, बीएस सेठी, कैलाश सहगल, अंकुर टण्डन, सुरेन्द्र पाल, सुरूचि सक्सेना, पवन कपूर, राजीव रस्तोगी, एसके मित्तल, टीएस सोढ़ी, वीएस सोढ़ी, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मिनी अरोरा, श्रीमती मीना गुप्ता, अनुराग गुप्ता, श्रीमती बिन्दू भल्ला, श्रीमती नमिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे

One thought on “काशीपुर रोटरी काॅर्बेट ने लगाया रक्तदान-शिविर

  1. xn88 app – nơi niềm vui và cơ hội song hành. Đăng ký ngay để nhận ưu đãi chào mừng và bắt đầu hành trình đổi đời từ một vòng quay! TONY04-14H

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *