Aaj Ki Kiran

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

काशीपुर। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी काशीपुर बार एसोसिएशन ने विश्व शांति के लिए भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हवन-पूजन एवं आरती के बाद सैकड़ों अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने भी भण्डारे में प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व सचिव यशवंत सिंह चैहान ने कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन हर वर्ष पवित्र सावन के महीने में विश्व शांति के लिए भंडारे का आयोजन करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चैहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चैधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित अब्दुल सलीम एडवोकेट व सुरेंद्र कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।