https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री खाटू श्याम के भजनों की गूंज

Spread the love

काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री खाटू श्याम के भजनों की गूंज

काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री खाटू श्याम के भजनों की गूंज
काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री खाटू श्याम के भजनों की गूंज

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते त्योहारों की रौनक के बीच काशीपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल हारे का सहारा श्री खाटू श्याम हमारा की सांस्कृतिक भजन संध्याओं के चलते चारों तरफ धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
बीती रात ग्राम पंचायत धनौरी पट्टी स्थित नागरा रिसाॅर्ट में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या में भी ग्रामीण स्त्री पुरुष भारी संख्या में शामिल हुए और अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों को इस बात की भी खुशी का एहसास हो रहा है की भजन संध्या के बाद उन्हें श्याम रसोई में शानदार प्रसाद भी मिल रहा है और महापौर खुद खड़े होकर भक्तों में प्रसाद वितरित करते हैं। महापौर दीपक बाली ने समस्त ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर बाबा श्री श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्याओं में ग्रामीण जनता के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं।