महापौर ने नगर निगम परिसर में किया दीपावली मेले का शुभारंभ

काशीपुर। नगर निगम परिसर में दूसरी बार लगाए गए भव्य दीपावली स्वदेशी मेले का सोमवार दोपहर नगर निगम महापौर दीपक बाली ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि वह इस दीपावली स्वदेशी मेले में पधारकर स्वदेशी निर्मित सामानों की खरीदारी कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ-साथ गरीब दुकानदारों का भी उत्साह वर्धन करें। मेले में ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी बनाया गया है, मेला दीपावली तक जारी रहेगा।
स्वयं सहायता समूह की श्रीमती गीता चंद्रा, रेनू नौटियाल, गायत्री देवी, मंजू, रजनी देवी, ममता, पूनम गोला, राशिदा, फहमीदा और फरीदा की मिट्टी की मूर्ति, हस्त निर्मित पायदान, दरी, मिट्टी से बनी हटरी, गुलदस्ते, डलिया, टोकरी, बैडशीट, कुशन कवर, चाय व खाने के स्टाल के अतिरिक्त पीओपी से बनी मूर्ति और गोबर से बने उत्पाद मेले का मुख्य आकर्षण हैं। हथकरघा डिजाइन सेंटर द्वारा भी मेले में प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी, प्लास्टिक की मालायें, इलैक्ट्रिक झालरें, मिट्टी के दिये, मूर्ति, कलैंडर व तस्वीरों व खान-पान के स्टालों समेत कुल 53 दुकानें लगी हैं। आज उद्घाटन अवसर पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, चैधरी समरपाल सिंह, सफाई निरीक्षक दिनेश ध्यानी, पार्षद पुष्कर बिष्ट सीमा सागर प्रिंस बाली बीना नेगी नगर निगम कर्मचारी तनवीर आलम, पीयूष प्रधान, चेतन अरोड़ा, जसवीर सिंह सैनी, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर अधीक्षक अनिरु( गौड़ द्वारा किया गया।
