काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, सेवा दल कांग्रेस, महिला कांग्रेस कमेटी समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के बाहर स्थित पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष संकल्प सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य कराए जाने का कार्य भाजपा के इशारे पर किया गया हैं, भविष्य में देश की जनता उचित परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से केंद्र सरकार की बुद्धि-शु द्धि की प्रार्थना ईश्वर से की गई। इस दौरान मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, एनसी बाबा, विमल गुड़िया, अरुण चैहान, संदीप सहगल, शफीक अहमद अंसारी, अब्दुल अजीज कुरैशी, अर्पित मेहरोत्रा, उमेश जोशी एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, विकल्प गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, राहुल रमनदीप, नौशाद पार्षद, शशांक सिंह, जितेन्द्र सरस्वती, अब्दुल कादिर, रवि ढींगरा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, आशीष अरोरा बाॅबी, चेतन अरोरा, जय सिंह गौतम, डा. अशफाक, विनोद कुमार होंडा, संतोष मेहरोत्रा, माजिद अली अन्य दलों से डाॅ. एमए राहुल, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
