Aaj Ki Kiran

कवि अनिल सारस्वत की स्मृति में काव्य पाठ का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। ओजकवि स्व. अनिल सारस्वत की स्मृति में ‘एक शाम देश के नाम’ काव्य पाठ का आयोजन शनिवार सायं मौहल्ला कानूनगोयान स्थित श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट चौधरी विजेन्द्र सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष सहायक गन्ना आयुक्त नीलेश एवं लॉयन सुरेश शर्मा द्वारा सयुंक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत भव्य काव्य पाठ आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में कवि सोमपाल प्रजापति, मनोज कौशिक, वेद प्रकाश विद्यार्थी, विक्रांत प्रजापति, वरूण सारस्वत, अरविन्द वर्मा, गोपाल शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी शर्मा और अमित कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *