https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

करवाचैथ हेतु लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली ने किया उद्घाटन

Spread the love

करवाचैथ हेतु लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली ने किया उद्घाटन

करवाचैथ हेतु लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली ने किया उद्घाटन
करवाचैथ हेतु लगी दो दिवसीय प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली ने किया उद्घाटन

काशीपुर। करवा चैथ से पूर्व महिलाओं को फैशन और साज-सज्जा के नवीनतम डिजाइनों से रूबरू कराने के उद्देश्य से यहां रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में लगी दो दिवसीय वोग वोल्ट प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली और उनकी पत्नी उर्वशी दत्त बाली ने शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, देहरादून, )षिकेश, नोएडा, गाजियाबाद मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर सहारनपुर, अलीगढ़, हल्द्वानी, पीलीभीत, जयपुर, हरिद्वार, काशीपुर सहित देश के विभिन्न  हिस्सों से आए डिजाइनरों के 47 स्टाल लगे हुए हैं जहां कपड़े, ज्वैलरी, और महिलाओं की साज-सज्जा से जुड़ी अन्य वस्तुओं के आकर्षक और नवीनतम डिजाइन प्रस्तुत किए गए हैं। प्रदर्शनी की आयोजक रोमा अरोरा और तविषा चड्ढा के अनुसार, यहां उपलब्ध उत्पादों के दाम भी आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर रखे गए हैं। महापौर दीपक बाली और उर्वशी बाली ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचें और खरीदारी करें। यह प्रदर्शनी 21 और 22 अक्टूबर को दो दिनों तक चलेगी। इसमें महिलाएं अपनी पसंद के परिधान, जूते, ज्वेलरी और साज-सज्जा से संबंधित विभिन्न उत्पादों के डिजाइन देख सकती हैं और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकती हैं। प्रदर्शनी की आयोजकों ने महिलाओं का आह्वान किया कि वह एक बार आकर प्रदर्शनी को जरूर देखें।