कच्ची शराब की दो भट्टी व उपकरण व दस हजार लीटर लहन नष्ट किया

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस की एक टीम ने कच्ची शराब बेचने व बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रखते हुए कच्ची शराब की दो भट्टी व शराब बनाने वाले उपकरणों को किया नष्ट किया है। साथ ही लगभग दस हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरु( कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में आज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहल्ला नदी के किनारे लगी कच्ची शराब की दो भट्टियों, शराब बनाने के उपकरण तथा लगभग दस हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बसंत पंत, कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी, रमेश बंग्याल व दीपक जोशी थे।
