एससी गुड़िया लॉ कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

काशीपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विधिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज ;सी.डी.द्ध ममता पंत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर तथा विशिष्ट अतिथि सिविल जज ;जू.डी.द्ध सृष्टि बानियाल, सचिव तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण काशीपुर, उप-चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियांक चौहान एल.डी. भट्ट चिकित्सालय, एसएसआई पुष्कर जोशी कोतवाली आईटीआई काशीपुर, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग विकास समिति की सचिव राशिदा अंसारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय प्राचार्या चंद्रावती तिवारी कन्या पी.जी. कॉलेज काशीपुर तथा डॉ. सुधीर दुबे रजिस्ट्रार सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर आकांक्षा बाटला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के संस्थापक स्व. सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी दी। कार्यक्रम में हेमा कुमारी, कुसुम लता, रणधीर सिंह सैनी, गायत्री गुप्ता, ज्योति प्रभाकर और मनीषा भी उपस्थित रहे।
