कोतवाली आईटीआई पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किये

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम राठौर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा काफी लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित नहीं हो रहे दो वारंटियों आकाश कुमार उर्फ पंकज पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई काशीपुर तथा कलवा उर्फ कलुवा पुत्र रघुनाथ निवासी श्यामपुरम कॉलोनी थाना आईटीआई काशीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, हेड कांस्टेबल यतेंद्र रावत कांस्टेबल दीपक जोशी व रमेश बंगयाल थे।
