Aaj Ki Kiran

एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम संगीतमय संध्या आयोजित

Spread the love

एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम संगीतमय संध्या आयोजित

एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम संगीतमय संध्या आयोजित
एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम संगीतमय संध्या आयोजित

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर द्वारा आयोजित एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम संगीतमय सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में स्वर सम्राट स्वर्गीय मुकेश चन्द्र माथुर को उनके अमर गीतों के माध्यम से भावभीनी संगीतमय श्र(ांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्री कायस्थ सभा, काशीपुर एवं माँ सरस्वती सुर संगीत कला मंच के कलाकारों ने मुकेश जी के सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सभा अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक कुलदीप श्रीवास्तव, सह-संयोजक सरिता सक्सेना, मुख्य अतिथि सुनीत माथुर, विशिष्ट अतिथि डाॅ. रजनीश शर्मा, डाॅ. मनोज कुशवाहा, डाॅ. सि(ांत माथुर, गौरव सक्सेना, अपूर्व महरोत्रा एवं रोहिणी शाह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। मंच संचालन अश्वनी शर्मा ने किया।