Aaj Ki Kiran

अवैध नक्शों के निर्माण को लेकर काशीपुर आर्किटेक्ट्स ने दिया ज्ञापन

Spread the love

अवैध नक्शों के निर्माण को लेकर काशीपुर आर्किटेक्ट्स ने दिया ज्ञापन

अवैध नक्शों के निर्माण को लेकर काशीपुर आर्किटेक्ट्स ने दिया ज्ञापन
अवैध नक्शों के निर्माण को लेकर काशीपुर आर्किटेक्ट्स ने दिया ज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन ने क्षेत्र में तेजी से पैर पसार रहे फर्जी और अवैध नक्शों के निर्माण की गंभीर समस्या को लेकर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि यह मामला न केवल शहर के सुनियोजित विकास के साथ खिलवाड़ है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले पंजीकृत पेशेवरों के अस्तित्व पर भी सीधा प्रहार है। कहा गया कि शहर में कुछ अनधिकृत और गैरपंजीकृत तत्वों द्वारा फर्जी नक्शे और जाली दस्तावेजों के आधार पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर अपराधियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाए। मांग की, कि बिना वैध पंजीकरण वाले व्यक्तियों के काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। सुझाव दिया कि शहर के अनियोजित विकास, अवैध काॅलोनियों और इन जाली गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए नवीन काशीपुर महायोजना को बिना किसी विलंब के तत्काल धरातल पर लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक है।