Aaj Ki Kiran

उधम सिंह नगर  जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष बनने पर ममता मेहरोत्रा का किया स्वागत

Spread the love

काशीपुर। उधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा की पत्नी ममता मेहरोत्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। ममता मेहरोत्रा के निर्विरोध निर्वाचन से जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार सायं बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूलमालाएं पहनाकर श्रीमती ममता मेहरोत्रा और राम मेहरोत्रा का भव्य स्वागत किया। ममता मेहरोत्रा ने कहा कि जिले में सहकारिता को बढ़ावा दिया जाएगा।  वहीं, राम मेहरोत्रा ने सभी सहयोगियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेंद्र चैधरी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर उषा चैधरी, आनंद वैश्य समेत सैंकड़ांे लोग उपस्थित थे। संचालन अभिषेक गोयल ने किया।