अल्लीखां चौक पर तिरंगा लगाने हेतु मेयर ने किया निरीक्षण

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज नगर निगम अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक का निरीक्षण किया और यहां एकत्र सभी पार्षदों एवं जन समुदाय से इस चौक पर 135 फुट ऊंचा तिरंगा लगाए जाने की बात कही जिस पर सभी ने अपनी सहमति दे दी।
महापौर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा एवं सांसद प्रतिनिधि पार्षद विजय कुमार बॉबी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अल्ली खां चौक पर पहुंचे। यहां के बाद महापौर ने मेहंदी मिलाप चौक का भी निरीक्षण किया और यहां का भी सौंदर्यकरण करने की बात कही। महापौर ने कहा की झंडा लगाने वाली टीम को एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा और हमारा प्रयास है कि इस बार देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर 15 अगस्त पर इस क्षेत्र में भी देश की आन बान शान तिरंगा लहराए। इस अवस पर पार्षद राशिद फारुकी, अब्दुल कादिर, वैशाली गुप्ता, सादिक हुसैन, सतीश शर्मा, रियाज, मोनिष आशी, नईम सिद्दीकी, इरफान गुड्डू, पुष्कर बिष्ट, नौशाद हुसैन, मोहम्मद आरिफ, बीना नेगी, प्रकाश नेगी, फिरोज हुसैन, शहजाद राय के अलावा मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, मनीष चावला आदि उपस्थित रहे।
