Aaj Ki Kiran

अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार

Spread the love


काशीपुर। अलग-अलग थानों की पुलिस ने गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों से चार कच्ची शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पाउच कच्ची शराब बरामद कर चारों का आबकारी एक्ट में चालान किया है।
कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान टांडा उज्जैन की हरगनिया कालोनी कोयले की रेक के पास कच्ची शराब बेच रहे एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 24 पाउच कच्ची शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक कश्यप पुत्र बबलू निवासी हरगनिया कालोनी बताया। उधर आईटीआई पुलिस ने भी गश्त के दौरान चीमा पेपर मिल तिराहे के पास से 35 पाउच कच्ची शराब के साथ छोटी बरखेड़ी निवासी करनैल सिंह पुत्र सिंगारा सिंह व 45 पाउच कच्ची शराब के साथ ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी राहुल पुत्र छोटे को अहरपुर गांव के पास गंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों का आबकारी एक्ट की धारा 60 के अंतर्गत चालान कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *