Aaj Ki Kiran

अब सिर्फ तीन दिन और बजेगी शहनाई दस जुलाई को देवशयनी एकादशी

Spread the love

भोपाल। शादियों के लिए जुलाई माह में तीन दिन ही शुभ मुहूर्त रह गए हैं। इसके बाद दस जुलाई को देवशयनी एकादशी से शादियों पर चार महीने के िलए विराम लग जाएगा। आठ जुलाई को भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त है। इसमें अधिक विवाह होंगे। इस दिन विशेष मुहूर्त के चलते राजधानी में 100 से अधिक शािदयां होंगी। आषाढ़ शुक्ल पक्ष भड़ली नवमी शुक्रवार आठ जुलाई को शिव, सिद्ध, रवि इन तीनों योगों में मनाई जाएगी। मांगलिक कार्य एवं क्रय-विक्रय के लिए भी इसे शुभ दिन माना गया है। गुप्त नवरात्र का पूजा-पाठ, हवन, आरती, कन्या भोज के साथ समापन होगा। मां चामुंडा दरबार के पुजारी रामसजीवन दुबे ने बताया कि चार माह के लिए भगवान विष्णु सो जाते हैं और इस दौरान भगवान शिव के हाथों में सृष्टि का संचालन रहता है। इस दौरान भगवान शिव पृथ्वीलोक पर निवास करते हैं। चार माह के लिए संसार का संचालन शिव के हाथों में रहता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी रविवार दस जुलाई से कातिक शुक्ल पक्ष देवउठनी एकादशी शुक्रवार चार नवम्बर तुलसी विवाह के साथ चैमासा का समापन होगा। 11 जुलाई को सोम प्रदोष का व्रत रहेगा। चातुर्मास में शादियां पूर्णतरू बंद रहेंगी। विवाह नवम्बर 26, 27, 28 को होंगे। दिसम्बर में दो, चार, सात, आठ, नौ, 13, 14, 15 तारीख को होंगे। नववर्ष 2023 में 15 जनवरी से शादियां होंगी।

One thought on “अब सिर्फ तीन दिन और बजेगी शहनाई दस जुलाई को देवशयनी एकादशी”

  1. My bother suggested I might llike thjs website. He wass totally right.
    Thhis post actually maade my day. Youu can nnot imagne jst hoow muhh
    ttime I haad spent ffor thhis information! Thanks! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *