Aaj Ki Kiran

अब सम्मान पेंशन होगा कुटुंब पेंशन का नया नाम: सीएम

Spread the love


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम टाउन हाॅल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके
उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम
सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली कुटुंब पेंशन का नया नाम सम्मान पेंशन होगा और हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लंबे संघर्षों के परिणामस्वरूप भारत को आजादी मिली। देश की आजादी के लिए हमारे इन वीरों ने अपना सब कुछ समर्पित किया। नौ अगस्त 1942 की घटना भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। अगस्त क्रांति की शुरुआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी। भारत की आजादी में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। सेनानियों के आश्रितों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जाएगा। जिन उद्देश्यों के लिए देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी गई, आज उन उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुपोषण मुक्त भारत की दिशा में देश आगे बढ़ा है। इस मौके परमथुरा दत्त जोशी, भारत भूषण विद्यालंकर,  विधायक आदेश चैहान, मेयर सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति से जितेंद्र रघुवंशी, संतोष गोविल, राजकुमार अग्रवाल, शशांक गुप्ता, अवधेश पंत थे।

2 thoughts on “अब सम्मान पेंशन होगा कुटुंब पेंशन का नया नाम: सीएम

  1. Отличная работа специалистов по сопровождению внешнеэкономической деятельности. Подход внимательный и индивидуальный, что особенно важно при импорте сложных товаров. Все процедуры проходят без задержек и ошибок: https://vsoprovozhdenie.ru/

  2. Discover more about oral care at prodentim2026us.netlify.app and see what makes it stand out.
    Its layout is intended to be simple, readable, and comfortable to use.

    ## Section 2

    The main value of a site like this is its ability to present information in one place.

    ## Section 3

    Trust is often shaped by how calmly and clearly information is delivered.

    ## Section 4

    Users usually appreciate pages that respect both their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *