Aaj Ki Kiran

अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग, पुतला फूंका

Spread the love



काशीपुर। अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने व मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
आज प्रातः महाराणा प्रताप चौक पर  एकत्र हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, इसीलिए राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है।  इस दौरान मुक्ता सिंह, एनसी सिंह बाबा, हरीश कुमार सिंह एड., शफीक अहमद अंसारी, अरुण चौहान, अलका पाल, विमल गुड़िया, शशांक सिंह, इंदर सिंह एड., जितेन्द्र सरस्वती, माजिद अली, इंदूमान, अजीता शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, अब्दुल सलीम एड., फिरोज हुसैन, प्रभात साहनी, दिलशाद हुसैन, जफर मुन्ना, रवि ढींगरा, संजय सेठी, मौ. आरिफ सैफी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *