
काशीपुर। विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दल अपने अपने चुनाव प्रचार में लगे हैं तो वही भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन मे भाजपा की सैकड़ों महिलाएं भी चुनाव प्रचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वह घर घर जाकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में आज सैकड़ों महिलाओं ने वैशाली काॅलोनी एवं खड़कपुर, देवीपुरा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मिल रहे आशीर्वाद के चलते जोरदार उत्साह
देखने को मिला।
उधर, चुनाव प्रचार को रफ्तार देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भी क्षेत्रभर में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में चल रही लहर को और बढ़ा दिया। पक्काकोट स्थित श्री नागनाथ मंदिर में मत्था टेकने के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह ने पाॅलिटेक्निक क्षेत्र, प्रभु विहार कालौनी व मानपुर तिराहा से स्टेडियम तक चुनाव प्रचार कर वोट मांगे। पूर्व नगराध्यक्ष ब्रहमा सिंह पाल की टीम ने रेलवे कालौनी, टांडा उज्जैन व कैनाल कालौनी में जनसंपर्क कर वोट मांगे। जयमाला सिंह की टीम ने
इस्लामनगर में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस को वोट देने का आहवान किया।
उधर, आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार धुआंधार तरीके से जारी है। चुनावी जनसंपर्क के दौरान एक और ग्राम प्रधान तथा भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। क्षेत्र की जनता का जिस तरह से आप कार्यकर्ताओं को जोरदार समर्थन मिल रहा है उससे पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है। दीपक बाली का कहना है कि इस बार भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी और जिस विधायक ने 20 वर्षों से काशीपुर क्षेत्र की जनता को विकास के मामले में आंसुओं से रुलाया है इस बार उस विधायक को वोटों के लिए आंसू बहाने पड़ेंगे और हरभजन सिंह चीमा को चुनावी शिकस्त देकर आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी। काशीपुर की सम्मानित जनता इस बार किसी बहकावे में ना आए क्योंकि कांग्रेस तो कहीं है ही नहीं इसलिए उसे वोट देने का कोई फायदा नहीं। उसे वोट देने के कारण ही तो हरभजन सिंह चीमा चुनाव जीतते
रहे हैं लेकिन इस बार काशीपुर की जनता को हरभजन सिंह चीमा को हराने के लिए कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को वोट देना होगा।
उधर बसपा प्रत्याशी गगन कांबोज ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ महेशपुरा, मदर कालोनी समेत कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। जनसभा में सैकड़ों लोगों ने गगन कांबोज का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गगन कांबोज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने काशीपुर को कसबा बना कर रख दिया। महापौर ऊषा चौधरी को क्षेत्र की टूटी फूटी सड़कें दिखाई नहीं देती । सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है । पेयजल पाइप लाइन डालने के नाम पर नगर निगम ने क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल कर दिया है

You see pride, greed, lust, envy, gluttony, wrath and sloth scored. I liked that tied scores stay tied instead of picking a winner. f1b4de54.
It is the rare-answer daily game I recommend to trivia friends. The rarity tiers make every question feel like a gamble. 27979075.
She is one of Brian Heder’s tenants in the Leonida Keys. Jason fixing the sink is the whole Mandy mission basically. 4c5092de.
The site keeps post-relaunch info separate from outdated 2025 guides. Only the place owned by the Vox Seas! group is the real game. a1987d30.