Aaj Ki Kiran

दो अलग-अलग जगह ट्रैन की चपेट मे आने से बुजुर्ग ओर युवक की मोत

Spread the love


भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में पटरी पार कार रहे बुजुर्ग ओर निशातपुरा क्षेत्र में एक युवक भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। संबधित थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ऐशबाग पुलिस ने बताया कि बाग फरहतअफजा इलाके में रहने वाले 71 वर्षीय रहमान इतवारा इलाके मे एक दुकान में काम करते थे। बीती देर शाम वो काम के बाद घर जा रहे थे। रास्ते मे मुरारी नगर क्षेत्र मे रेल की पटरी पार करते समय वो ट्रैन की चपेट मे आ गये। आशंका है कि अंधेरा होने के कारण रहमान को आती हुई ट्रेन नजर नही आई होगी और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगते ही वे पटरी से दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते पर मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुचीं तब तक रहमान की मौत हो चुकी थी। निशातपुरा इलाके मे बीती देर रात कमल नगर के पास पटरी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई है, लेकिन उसकी मौत हादसा है या आत्महत्या इसका खुलासा जॉच के बाद हो सकेगा। फिलहाल दोनो घटनाओ मे पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

One thought on “दो अलग-अलग जगह ट्रैन की चपेट मे आने से बुजुर्ग ओर युवक की मोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *