काशीपुर। साइकिल से घर जा रहे एक किशोर को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र की पैगा पुलिस चौकी के ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी अब्दुल गफ्फार का 15 वर्षीय बेटा इस्लाम बीती शाम साइकिल से घर जा रहा था कि गांव के पास ही सड़क पर एक कार चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल इस्लाम को मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक इस्लाम हाई स्कूल का छात्र था। उधर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
