Aaj Ki Kiran

वित्तीय संकट के चलते परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

Spread the love


विजयवाड़ा। तेलंगाना के निजामाबाद के रहने वाले चार लोगों के एक परिवार ने शनिवार तड़के विजयवाड़ा में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि मां और बेटे ने इंसुलिन की भारी खुराक का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी, जबकि पिता और एक अन्य पुत्र प्रकाशम बैराज के पास कृष्णा नदी में कूद गए। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका, लेकिन माना जा रहा है कि वित्तीय संकट के चलते परिवार ने ये कदम उठाया। मृतकों की पहचान पप्पुला सुरेश (56), श्रीलता (54), अखिल (28) और आशीष (24) के रूप में हुई है। सुरेश निजामाबाद में एक मेडिकल स्टोर चलाता था जबकि अखिल ने पेट्रोल पंप किराए पर लिया था। आशीष बी.फार्मेसी का छात्र था और श्रीलता गृहिणी थी। परिवार 6 जनवरी को विजयवाड़ा आया था और एक सराय में रह रहा था।
बीती देर रात करीब 2 बजे, श्रीलता ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर एक ऑडियो संदेश भेजा कि वे अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। तड़के संदेश सुनने के बाद भाई ने सराय प्रबंधन को फोन किया जिन्होंनं पुलिस को सूचना दी।
 पुलिस ने मां-बेटे को उनके कमरे में मृत पाया। कमरे में इंसुलिन और सीरिंज की कम से कम 20 इस्तेमाल की हुई शीशियां पड़ी थीं।
बाद में पता चला कि पिता-पुत्र ने नदी में छलांग लगा दी है। बाद में उनके शवों को नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

One thought on “वित्तीय संकट के चलते परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *