Aaj Ki Kiran

घूमने आई सास-बहू सेल्फी लेते समय नर्मदा में बही

Spread the love


प‎रिवार के साथ आई थी भेड़ाघाट के धुआंधार पर घूमने
 भोपाल । मुंबई से प‎रिवार के साथ घूमने आई सास और उसकी होने वाली बहू सेल्फी लेते समय नर्मदा में बह गई। ये दोनों ही सेल्फी लेते समय जबलपुर के भेड़ाघाट के धुआंधार में नर्मदा नदी में गिर गई। महिला को गोताखोरों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बहू की तलाश की जा रही है। हादसा सेल्फी लेते वक्त हुआ। महिला और उसकी बहू मोबाइल पर टाइमर के जरिए सेल्फी ले रहे थे तभी दोनों नदी में गिर गए। दोनों महिलाओं को पानी में गिरता देख उसके पति और बेटे ने मदद की आवाज लगाई। बचाव के लिए फौरन गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव ही गोताखोर खोज पाए। शाम होने के कारण बहू का शव की तलाश बंद करनी पड़ी। शनिवार को दोबारा तलाश की जाएगी। तिलवारा पुलिस ने बताया कि मृतका का परिवार मुबंई के घाट कोपर में रहता है। इसमें अरविंद सोनी पत्नी हंसा सोनी (50), बेटे राज सोनी और राज की मंगेतर मुबंई निवासी रिद्धी पिथारिया (22) शुक्रवार को ही जबलपुर पहुंचे। ये गरीबरथ ट्रेन से आए थे। यहां से चारों लोग सीधे भेड़ाघाट घूमने आ गए। यहां सबसे पहले रोप वे से सभी ने न्यू भेड़ाघाट की ओर आए। यहां नर्मदा के प्रवाह को देखकर उत्साहित थे। इसी बीच हंसा और उनकी होने वाली बहू रिद्धी पिथारिया ने नदी कि किनारे पर पहुंचकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। दोनों करीब खड़ी हुई। सेल्फी अच्छी बनाने के फेर में दोनों का नियंत्रण बिगड़ा और नदी पर गिर गई। घटना के बाद पर्यटकों में चींख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोतागोरों ने फौरन छलांग लगा दी। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने काफी देर खोजबीन के बाद हंसा के शव को बरामद कर लिया। इस बीच रिद्धी का पता नहीं चला। शाम होने की वजह से गोताखोर और नाविकों ने बचावकार्य को बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *