काशीपुर। ग्रामीणों ने स्टोन क्रेशर मालिकों पर चहारदीवारी कर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में पत्र सौंपा है। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहंुचे ग्राम जुड़का के ग्रामीणों ने मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने क्रेशर स्वामियों पर आरोप लगाया कि गांव में क्रेशर से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। भारी वाहनों ने गुजरने से सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कहा स्टोन क्रेशर स्वामी चहारदीवारी कर 50 से 70 फीट गड्ढे खोद कर उपखनिज निकाल रहे हैं। इससे गड्ढों में पानी आ जाता है। गड्ढों में भरे पानी को पंपों से निकाल कर नदी और नाले में डाला जा रहा है। इससे फसलें और जानवनर को नुकसान हो रहा है। उन्होंने क्रेशर स्वामियों पर कार्यवाही की मांग की। वहां गजेन्द्र सिरोही, अमरजीत सिंह, सुखवंत सिंह, अमनदीप सिंह, निशान सिंह रहे।

Bold call: your current Dream11 strategy is probably costing you lakhs every season.