आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने तीन बच्चों के साथ पी लिया जहर

Spread the love

यूपी के मऊ जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत कंधेरी गांव निवासिनी 36 वर्षीय सरोजा देवी के पति हाफिज की तीन माह पूर्व सड़क दुर्घटना में जंगीपुर में मौत हो गयी थी। उसके बाद से ही आर्थिक तंगी के कारण महिला के सामने घर-परिवार चलाने का संकट बन गया था घर का व बच्चों का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया था। इसी के चलते वह काफी दिनों से परेशान चल रही थी। शुक्रवार को सरोजा ने अचानक घर रखा जहर अपने 6 वर्षीय पुत्र करिया, 3 वर्षीय पुत्र मोनू, डेढ़ वर्षीय पुत्री नेहा को पानी में मिलाकर दे दिया और खुद भी उसने जहर पी लिया।
चौथे बच्चे को जब जहर देने की कोशिश की तो वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। जहर पीने के बाद सभी की हालत खराब हो गई। चौथे बच्चे ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी तो काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की मदद सरोजा समेत तीनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला काफी परेशान थी। फिलहाल सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला व एक बच्चें की हालत गंभीर है। चिकित्सक गहनता के साथ सभी का उपचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello