काशीपुर 15 नवम्बर। किसान संकल्प यात्रा लेकर उत्तराखंड पहुंचे आम आदमी पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत मान ने आज यहां रामनगर रोड स्थित आप कार्यालय पर किसान संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड के किसान बिल्कुल न घबराएं क्योंकि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों को किसानों की मौत का वारंट बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कृषि कानूनों को उत्तराखंड में लागू ही नहीं होने देगी। किसानों की गेहूं और धान की फसल पच्चीस सौ तथा गन्ने की फसल चार सौ रुपए प्रति कुंटल की दर से खरीदी जाएगी। आप सांसद मान ने यह भी घोषणा की कि हमारी सरकार आने पर उत्तराखंड की बंद पड़ी शुगर मिलों को 90 दिन के भीतर दोबारा शुरू किया जाएगा और प्रदेश में 5 नई आधुनिक शुगर मिल और लगाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि आप सांसद भगवंत मान किसान संकल्प यात्रा लेकर उत्तराखंड आए हैं। जसपुर से यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व उन्होंने काशीपुर में पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित किसान संकल्प पत्र का विमोचन किया और उस संकल्प पत्र में उत्तराखंड के किसानों को आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दी जाने वाली मूलभूत एवं अति महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों का आंदोलन चलते 1 वर्ष बीत गया और करीब 700 किसान अब तक मौत का शिकार हो चुके हैं मगर केंद्र की गूंगी और बहरी सरकार किसान हित में कोई संज्ञान नहीं ले रही है सरकार कहती है कि हम 10-12 संशोधन करने को तैयार हैं इसका मतलब साफ है कि इन कानूनों में 10-12 कमियां तो सरकार खुद मान रही है लेकिन फिर भी इन्हें समाप्त क्यों नहीं कर रही इसका मतलब किसी तीसरे को यानि किसी उद्योगपति को फायदा पहुंचाया जा रहा है इसलिए केंद्र सरकार किसानों का गला घोट रही है। जिन किसानों के बेटे सीमा पर खड़े देश की रक्षा कर रहे हैं उन किसानों को नक्सली और आतंकवादी तथा पाकिस्तानी कहकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी की तरफ से मैं किसानों के लिए जो घोषणाएं करने आया हूं वह उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही हर हाल में पूरी की जाएंगी । फसल खराब होने पर उत्तराखंड के किसानों को दिल्ली की तर्ज पर 50 हजार रू प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। सांसद श्री मान का काशीपुर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली, काशीपुर जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अमन बाली, जोनल प्रभारी अभिताभ सक्सैना, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, सरदार गुरतेज सिंह, हरमिंदर सिंह हैप्पी, प्रीतम सिंह, हरसिमरन सिंह, जोन प्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, जसपाल सिंह टिल्लू सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव कैंपेन कमैटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि भाजपा ने देश के किसान का गला घोट दिया है इसलिए आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में चुप नहीं बैठेगी और उत्तराखंड से किसान विरोधी भाजपा सरकार को हर हाल में उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला केवल भाजपा से है । जहां तक काशीपुर का सवाल है विकास के नाम पर पिछले 20 सालों में भाजपा ने काशीपुर की जो दुर्गति की है उसका बदला लेने के लिए इस बार काशीपुर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी नजर आ रही है क्योंकि उसे पता है कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति बदलने आई है और काम की राजनीति में विश्वास रखती है। प्रेस वार्ता के बाद आप सांसद भगवंत मान जसपुर प्रस्थान कर गए जहां उन्होंने रोड शो करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। जसपुर पहुंचने पर विधानसभा प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आप सांसद का जोरदार स्वागत किया। जसपुर से काशीपुर आते समय भगवंत मान के काफिले का आम जनता एवं किसानों ने विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया जिसके चलते आप सांसद करीब दो बजे काशीपुर पहुंचे जहां उनका किला बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। समाचार लिखे जाने तक किला बाजार से रोड शो शुरू होने वाला था जिसमें हजारों की तादाद में एकत्र कार्यकर्ता ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के साथ मौजूद थे। कुल मिलाकर किसान संकल्प यात्रा के रूप में आज आम आदमी पार्टी ने काशीपुर में विरोधी दलों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ऊषा खोखर, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, डा. विजय शर्मा, नील कमल शर्मा, पवित्र शर्मा, आयुष मेहरोत्रा, लक्की माहेश्वरी, आरेंद्र वर्मा, नील मणि त्रिपाठी, मनोज कुमार शर्मा, पूजा अरोरा, गीता रावत, शहजाद राय, मोहम्मद शोएब उर्फ मुन्नू ,शहनवाज सिद्दीकी, तरनप्रीत सिंह, प्रवीण राय, गीता रावत, बलजीत कौर मेहता एडवोकेट, मोनी चौधरी व भूपेश देवी सहित आप कार्यकर्ताओं का विशाल रैला मौजूद रहा। रोड शो में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का भी अहम रोल रहा।

Мамы и папы слушайте Учителя которые только оценками меряют Никакой мотивации учиться Короче, реально удобный и простой — онлайн обучение для школьников без стресса Уроки по расписанию который сам выбираешь В общем, вся инфа вот здесь — онлайн школы егэ https://shkola-onlajn-bxf.ru Переходите на дистанционное обучение Перешлите другим родителям