नई खाद वितरण प्रणाली से परेशान किसान विकास क्लब व भाकियू ने दिया ज्ञापन

काशीपुर। किसान विकास क्लब ;उत्तराखंडद्ध व भाकियू की बैठक अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जिसमें देहरादून से आए डिप्टी डायरेक्टर एचआर एके वर्मा को किसान विकास क्लब एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियोंने नई खाद्य वितरण प्रणाली से परेशान होकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशन में राज्य सरकार ने जो आॅन लाइन टोकन प्रणाली से खाद क्रय करने की व्यवस्था की है, वह अभी बहुत जटिल है। इसके तहत पहले फ्रेम वर्क फर्टिलाइजर्स सेल ऐप डाउनलोड करना होगा फिर डिजिटल पर्ची आने पर खाद और उसकी मात्रा बतानी होगी। इसके बाद वह संबंधित केंद्र से खाद ले सकेगा। किसानों ने कहा कि 20 प्रतिशत किसान तो ऐप चलाना जानते ही नहीं है। इसके अलावा किसानों ने अन्य समस्याएं भी ज्ञापन में गिनाई। इस मौके पर टीका सिंह सैनी, मनप्रीत सिंह, कल्याण सिंह, डाॅ. अशोक अरोड़ा, उपेंद्र कुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, मनदीप सिंह, प्रमोद कुमार, बलविंदर सिंह, अनुराग शर्मा, रघुवीर सिंह, जोगा सिंह, अनिल यादव, मनीष सैनी आदि उपस्थित रहे।
