https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

डाॅ यशपाल सिंह रावत को जिला विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा में सदस्य नामित होने पर दी बधाई

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड शासन के आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग ने काशीपुर के चामुंडा हाॅस्पिटल के प्रबंधक एवं वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ. यशपाल सिंह रावत को जिला विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा में सदस्य नामित किया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार उन्हें अन्यथा पात्र होने की स्थिति में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मूल रूप से ग्रामसभा कौतिणा, मुनड़ा, जनपद अल्मोड़ा के निवासी डाॅ. रावत वर्तमान में काशीपुर में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डाॅ. रावत के मनोनयन को अल्मोड़ा जनपद के विकास कार्यों में उनकी सहभागिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डाॅ. रावत ने उत्तराखंड शासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार जताया। उनके मनोनयन पर शुभचिंतकों, परिचितों और सहयोगियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं