https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

Spread the love

उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न
उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

काशीपुर। काशीपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज सुबह श्र(ा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। सूर्य उपासना के इस पर्व पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृ(ि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे से चल रहा निर्जला व्रत भी पूरा हो गया।
भोर होते ही छठी मैया के गीतों से घाट गूंज उठे। हाथों में पूजन सामग्री और डलिया लिए व्रती परिवार के साथ घाटों पर पहुंचे। नगर में छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाटों पर श्र(ालुओं की भीड़ जुटी। महादेव नहर छठ घाट और द्रोणासागर छठ घाट समेत विभिन्न घाटों पर व्रती सुबह होने से पहले ही पहुंच गए। यहां श्र(ालुओं ने जल में उतरकर पूजा-अर्चना की और उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखने वाले व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना कठिन अनुष्ठान पूरा किया। पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर श्र(ालुओं को छठ का प्रसाद वितरित किया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन पारंपरिक विधि-विधान और श्र(ा के साथ हुआ। इसी दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।