https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

आटा चक्की से लेकर राष्ट्रपति से अवाॅर्ड तक का यादगार सफर

Spread the love
आटा चक्की से लेकर राष्ट्रपति से अवाॅर्ड तक का यादगार सफर
आटा चक्की से लेकर राष्ट्रपति से अवाॅर्ड तक का यादगार सफर
आटा चक्की से लेकर राष्ट्रपति से अवाॅर्ड तक का यादगार सफर

काशीपुर। 11 नवंबर 2026 का दिन मेरे और हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का दिन है, जब मेरे पति दीपक बाली को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से  प्रतिष्ठित सम्मान मिला, तो बीते 25 सालों का पूरा सफर मेरी आंखों के सामने तैर गया। मैं, उर्वशी दत्त बाली, पिछले 25 वर्षों से उनकी जीवनसंगिनी के रूप में उनके हर संघर्ष, हर धूप-छांव और हर उतार-चढ़ाव में साथ रही हूं। वर्तमान महापौर दीपक बाली ने एक बेहद साधारण परिवार से निकलकर, बिना किसी बड़े स्कूल की पढ़ाई के अपने जीवन की शुरूआत एक छोटी सी आटा चक्की चलाने से की थी। उस आटा चक्की से और सिर्फ एक कमरे के घर से लेकर आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति जी के हाथों अवाॅर्ड, सर्वोच्च मंच तक का सफर उन्होंने केवल और केवल अपनी दिन-रात की हाड़-तोड़ मेहनत, ठंडा खाना, सिर्फ दो-तीन जोड़ी कपड़े, पसीने और अटूट ईमानदारी, बात में सादगी, जुबान और टाइम के पक्के, परिवार को साथ लेकर तय किया है। दीपक जी की सादगी सिर्फ बातों में नहीं, उनके हर दिन के तौर-तरीकों में दिखती है।