आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पटाखे दिलाने के बहाने ले जाकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम खड़कपुर देवीपुरा निवासी नीरज कश्यप उर्फ चेचू पुत्र आलोक 8 वर्षीय बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि उसने शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियां में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा बच्ची को बचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 65;2द्ध, 137;2द्ध एवं पाॅक्सो अधिनियम की धारा 5एम/6 में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, हेड कांस्टेबल आन सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू जोशी शामिल थे।
