https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

चन्द्रावती महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया

Spread the love

चन्द्रावती महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया

चन्द्रावती महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया
चन्द्रावती महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 दीपिका आत्रेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
दीपावली महोत्सव के अंतर्गत समस्त प्राध्यापकगणों ने उत्साह पूर्वक दीप प्रज्वलित किए एवं विद्यार्थियों ने बड़े हर्षोल्लास से आतिशबाजी करके दीपावली पर्व को मनाया।  नवागंतुक विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक रैंपवाॅक किया गया जिसमें खुशी रावत बीए प्रथम सेमेस्टर मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ अध्यक्ष काजल कश्यप ने किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वंदना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा,  असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, श्री विजेंद्र चैधरी, बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 शालिनी सिंह, श्री मति शिप्रा छाबरा, डाॅ0 सोमेश शर्मा, श्रीमति सुषमा शर्मा, डाॅ0 अविनाश मिश्रा, डाॅ0 महेश कुमार, श्री मनोज कुमार, कु0 सृष्टि सिंह सभी उपस्थित रहे।