https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद

Spread the love

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद
कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद

काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे एकत्र हुए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को अपने श्र(ा सुमन अर्पित किये। इस दौनान अलका पाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का त्याग और बलिदान भारत के अमर इतिहास में दर्ज है। वहीं सरदार पटेल के द्वारा देश की आजादी के बाद जिस तरह से देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया गया, दुनिया के इतिहास में कहीं और नहीं दिखाई देता। आज हम सबको उनके बताएं पर मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अनुपम शर्मा, सुशील गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, टीका सिंह सैनी, अकरम बेग, अब्दुल समद, इकबाल अदीब, विनोद मेहरोत्रा, सुरेंद्र  वाटला, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी, राशिद फारूकी, महेंद्र बेदी, अक्षत मिड्ढा, साबिर हुसैन, राकेश भगत आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।