https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

समर स्टडी हॉल में विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

Spread the love

समर स्टडी हॉल में विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

समर स्टडी हॉल में विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन
समर स्टडी हॉल में विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

काशीपुर। समर स्टडी हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर तथा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सिविल जज पूनम टोडी ने विद्यार्थियों को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल शोषण की रोकथाम तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एसआई मीना रावत ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉक्सो अधिनियम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अच्छे एवं बुरे स्पर्श के अंतर को समझाते हुए बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना भी है। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल राजेंद्र सिंह फर्त्याल, निशा शर्मा, काजिम रिजवी, अनीता तिवारी, निधि गुप्ता, तंजीम खान, विकास नेगी, किशोर पालीवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।