https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बसें नहीं मिलने पर यात्री डिपो में बसों का इंतजार करते हुए बुरी तरह परेशान दिखाई दिए।
विदित हो कि अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा काशीपुर शाखा ने 23 अक्टूबर को पहले एक दिन का कार्य बहिष्कार किया था। मांगें नहीं माने जाने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शाखा अध्यक्ष उमेश चैधरी और मंत्री जितेंद्र धानिक ने बताया कि 30,447 रुपये मानदेय, 7 तारीख से पहले वेतन भुगतान, एचआरटीसी की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन और 500 नई बसों को बेड़े में शामिल करने सहित 6 मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एससीध्एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, अमीन अहमद आदि मौजूद रहे।