उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार रुहेला को किया सम्मानित

काशीपुर। बिजनौर जनपद के थाना मंडावर में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार रुहेला को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने पर गुरुवार को काशीपुर में अखिल भारतीय रोहिल्ला क्षत्रिय संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रुहेला संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व नगर अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने अरविंद कुमार रुहेला को स्मृतिचिह्न भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अरविंद कुमार रुहेला की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होना उनकी मेहनत, लगन एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे प्रतिभाशाली एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करना संगठन के लिए गर्व का विषय है। यहां उमेश जोशी एडवोकेट, विशाल रुहेला, राजीव रुहेला, प्रेम रुहेला, सचिन रुहेला एवं राज रुहेला एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
