https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

गदरपुर 08 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)- दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा की अध्यक्षता में ब्लॉक गदरपुर के ग्राम पंचायत कुल्हा के बहुउद्देशीय खेल भवन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मा0 दर्जा मंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, नोडल अधिकारी /मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय मंत्री दीपक मेहरा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मा0 मंत्री श्री मेहरा,ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, कार्यक्रम संयोजक नरेश हुडिया ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरिक्षण किया और जनता को विभागों द्वारा दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। अतिथियों ने शिविर में पशुपालन विभाग के 05 लाभार्थियों को 02 लाख16 हजार के चेक,03 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये,और शिविर में जनता की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, संयोजक नरेश हुडिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि जनपद के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 48 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शिविर में 721 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 462 लोग लाभान्वित हुए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 115 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान 08 एएनसी जांच, 05 टीकाकरण, सेनेटरी पैड एवं दवाइयों का वितरण तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उरेडा विभाग द्वारा 05 सब्सिडी आवेदन प्राप्त किए गए। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 52 तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 83 लोगों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
पशुपालन विभाग द्वारा 80 पशुपालकों को निःशुल्क औषधियां वितरित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 20 आवेदन प्राप्त किए गए। जनजाति विभाग द्वारा 06 आवेदन, डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना हेतु 10 आवेदन तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा 04 विधवा पेंशन आवेदन प्राप्त किए गए। जिला दिव्यांग पुनर्वास के अंतर्गत 04 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। श्रम विभाग द्वारा 11 श्रमिकों का श्रम कार्ड हेतु पंजीकरण एवं 03 श्रमिकों के कार्ड का नवीनीकरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों द्वारा आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में राजस्व, विद्युत, मत्स्य,समाज कल्याण,सैनिक कल्याण, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य, उद्योग,सहकारिता, पंचायतीराज, नाबार्ड आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर,ग्राम प्रधान दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना देवी,अतुल पांडे, खण्ड विकास अधिकारी अतिया परवेज़,नोडल अधिकारी/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रावेशन अधिकारी व्योमा जैन, एलडीएम अमन कुमार, एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि मौजूद थे।