https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Spread the love

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हेरीटेज में श्री राधानाम परम सुखदायी सेवा समिति, के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा से पूर्व रथ पर सवार कथा व्यास परम पूज्य श्री रविनंदन शास्त्री जी का मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बलराज पासी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ मोटेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर कथा व्यास स्थल गोविषाण पहुंचीं। कलश शोभायात्रा में  सैकड़ों की संख्या में सिर पर कलश लिए हुए शामिल महिलाओं तथा भक्तों पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सायं तीन बजे से सात बजे तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास श्री शास्त्री जी श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य का रसपान कराया। कथा के मुख्य संयोजक हिमांशु त्रिवेदी समेत आयोजकों ने समस्त सनातन प्रेमियों से श्रीमद भागवत कथा का श्रवण के लिए आह्वान किया। इस दौरान सेवा समिति अध्यक्ष पं सोहित त्रिवेदी सह संयोजक विजेन्द्र पोईया पं राघुवेंदर नागर दीपक शर्मा कोशलेश गुप्ता विकास कुमार सुरेश शर्मा अरविंद शर्मा पंडा शक्ति अग्निहोत्री मदद मोहन गोले केवल कृष्ण छाबड़ा डा ज्ञान सिंह सैनी सृष्टि सिंह पुष्पा रोतेला मंजू गुप्ता मधु शर्मा प्रिया मिश्रा रितिका शर्मा कविता वर्मा समेत समिति सदस्य एवं भक्त गण मौजूद रहे।