Aaj Ki Kiran

सफाई कर्मचारियों हेतु किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Spread the love

सफाई कर्मचारियों हेतु किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

सफाई कर्मचारियों हेतु किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सफाई कर्मचारियों हेतु किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

काशीपुर। नगर निगम परिसर में संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के सहयोग से नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुझाव दिए गए। शिविर के अंत में सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया, ताकि कार्य के दौरान उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त कुमारी शालिनी नेगी, नगर निगम के अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।