Aaj Ki Kiran

समर स्टडी हाॅल में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

काशीपुर। समर स्टडी हाॅल विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करते हुए चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह व डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होती हैं। प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने भी सभी प्रतिभागियों को सेवा संकल्प कार्यक्रम में उनके योगदान हेतु बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र सिंह फत्र्याल, काजिम रिजवी, अनीता तिवारी, प्रशांत कुमार, पूनम अरोड़ा आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।