मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी संवाद में साईं पब्लिक स्कूल व समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने सीएम धामी से किया सीधा संवाद

काशीपुर। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत साईं पब्लिक स्कूल व समर स्टडी हॉल विद्यालय के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे संवाद करने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में साई पब्लिक स्कूल के 73 व समर स्टडी हॉल के 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से शिक्षा, उच्च शिक्षा, करियर एवं रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के लिए नई संभावनाओं, उत्तराखंड के विकास तथा विद्यार्थियों की आकांक्षाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के प्रश्नों को अत्यंत सहजता एवं आत्मीयता से सुना और प्रत्येक विषय पर सरल, सकारात्मक एवं विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रत्यक्ष संवाद ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से आमने-सामने बातचीत करना उनके लिए बेहद प्रेरणादायी और यादगार अनुभव रहा। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें न केवल अपने प्रश्नों के उत्तर मिले, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य में युवाओं की भूमिका को लेकर भी नई प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने कहाकृ“मुख्यमंत्री से मिलना और उनसे सीधे संवाद करना हमारे लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव है।”
