दून की प्रियंका को फ्रांस में प्रतिष्ठित जीए समन्वय पुरस्कार

देहरादून । यूपीईएस की शोधार्थी प्रियंका उनियाल को फ्रांस के रेंस शहर में प्रतिष्ठित जीए समन्वय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान औषधीय पादप एवं प्राकृतिक उत्पाद अनुसंधान संस्था की ओर से उनके शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया।प्रियंका उनियाल औषधि विज्ञान में पीएचडी शोध कर रही हैं। उनके शोध में प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त फ्लेवोनॉयड के कैंसररोधी प्रभाव तथा आधुनिक औषधि-वितरण प्रणालियों के माध्यम से उनकी प्रभावशीलता बढ़ाने का अध्ययन किया जा रहा है। उनके शोध को प्राकृतिक उत्पादों की चिकित्सीय क्षमता और विभिन्न जैवसक्रिय घटकों के समन्वित प्रभाव के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए चुना गया।पुरस्कार के साथ उन्हें एक हजार यूरो की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। प्रियंका के पिता जगदंबा प्रसाद वन विभाग में कार्यरत हैं।
