दादा मियां का उर्स शुरू, चादरपोशी व कब्बाली का किया आयोजन

काशीपुर। सैय्यद दादा मियां की मजार पर 50वी सलाना उर्स के मौके पर मुल्क व कौम की तरक्की व शांति के लिये दुआ की गयी। दादा मियां की मजार पर चादरपोशी के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमए राहुल सहित सैंकड़ों अकीदतमंदो ने कब्बालों के साथ चादरपोशी की। इस बीच कब्बालो ने माहौल को सूफियाना कर दिया तथा सभी धर्माे व वर्गाे के लोगांे ने चादपोशी मे शिरकत करकें माहौल को गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना दिया।
इस मौके पर इस मौके पर फुरकान उस्ताद की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये उनके बेटे आलम सैफी द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। डॉ. जफर सैफी ने बताया कि इस ऐतिहासिक मजार पर जो भी अपनी फरियाद लेकर आता है दादा मियां उनकी परेशानियांे का निस्तारण करते हैं। इस मौके पर मुस्तकीम सलमानी, साजिद खान, अज़हर कस्सार, आसिफ सिद्दीकी, शाहिद मासूमी, आलम सैफी, बृजेश कादिर, मौ. इरफान, मौ. रफीक, हाजी मौ. रफी, असलम सैफी, मौ. शफी, इस्लाम सन्नो सैफी, तस्लीम सैफी, वसीम सैफी, फईम सैफी, परवेज अख्तर, राजा सैफी, बिट्टू सैफी, अफसर सैफी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या मे अकीदमंद मौजूद रहे।
