Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली के प्रयासों से काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का निर्विरोध हुआ चुनाव

Spread the love

महापौर दीपक बाली के प्रयासों से काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का निर्विरोध हुआ चुनाव
-पुष्पा देवी चेयरमैन, मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

महापौर दीपक बाली के प्रयासों से काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का निर्विरोध हुआ चुनाव
महापौर दीपक बाली के प्रयासों से काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का निर्विरोध हुआ चुनाव

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हो गए।
चुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए आज श्रीमती पुष्पा देवी और मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया। किसी और का नामांकन नहीं होने के कारण इन दोनों को निर्विरोध चेयरमैन और वाइस चेयरमैन घोषित कर दिया गया। महापौर दीपक बाली  ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अर्बन बैंक के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि बैंक को बचाने की मुहिम थी जो भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के सहयोग से सफल हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं कृषि अधिकारी वर्ग-1 अखिलेश चन्द्रा की ओर से  2 सितंबर को जारी निर्वाचन परिणाम के अनुसार बैंक की प्रबंध समिति के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनमें आवास विकास क्षेत्र से चन्द्र मोहन, खत्रियान से कामना मेहरोत्रा, गंज से सोनल गोयल, गिरिताल से मीनाक्षी सि(ू, जसपुर से पुष्पा देवी, टांडा उज्जैन से साधना गुप्ता, बाजपुर से अनुराधा, महेशपुरा से पवन कुमार यादव, लाहौरियान से निधि टंडन, सिंघान से मनोज कुमार तथा सुभाषनगर से संजय सिंह शामिल हैं। निर्वाचन परिणाम में बताया गया कि आवास विकास सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, जबकि खत्रियान, गंज और गिरिताल सीटें महिला आरक्षण के अंतर्गत थीं। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें अनारक्षित श्रेणी में थीं। सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। निर्वाचन समाप्ति के बाद पूरी प्रबंध समिति नगर निगम सभागार पहुंची जहां सभी का महापौर दीपक बाली, जिला अध्यक्ष मनोज पाल वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता खिलेंद्र चौधरी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा प्रतीक अग्रवाल पुष्प अग्रवाल बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह सर्वेश ठाकुर कमलेश कुमार ईश्वर चंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौधरी समरपाल सिंह सहित नगर व क्षेत्र के सैंकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। संचालन काशीपुर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर आयुक्त जसवीर सिंह राठी ने किया।